Home राज्यउत्तर प्रदेशबलरामपुर: सुगानगर डुमरी में लगी ग्राम चौपाल, डीएम ने मौके पर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

बलरामपुर: सुगानगर डुमरी में लगी ग्राम चौपाल, डीएम ने मौके पर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

by Kalpana Pandey
0 comments
बलरामपुर: सुगानगर डुमरी में लगी ग्राम

बलरामपुर जिले के विकास खंड पचपेड़वा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुगानगर डुमरी में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने “ग्राम की समस्या ग्राम में ही समाधान” अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें सीधे जिलाधिकारी के सामने रखीं।


जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए।


चौपाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निराश्रित महिला पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके अलावा जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


ग्राम पंचायत में जलनिकासी, पोषण सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि गांव की समस्याओं का समाधान अब तेजी से होगा।

You may also like

Leave a Comment