Home राज्यउत्तर प्रदेशचकिया में पुलिस मुठभेड़, ज्वेलर्स शॉप लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

चकिया में पुलिस मुठभेड़, ज्वेलर्स शॉप लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments
चकिया में पुलिस मुठभेड़, ज्वेलर्स शॉप

चंदौली के चकिया में ज्वेलर्स शॉप लूटकांड के फरार आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक 27 मई को चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव स्थित गोलू ज्वेलर्स की दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे थे। बदमाशों ने असलहा दिखाकर दुकानदार को धमकाया और कैश बॉक्स से नकदी लेकर फरार होने की कोशिश की थी।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया था, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था।

पूछताछ के दौरान फरार आरोपी मनीष कुमार यादव को पुलिस असलहा बरामद कराने लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

You may also like

Leave a Comment