Home दुनियाभिवंडी में PNG गैस पाइपलाइन फटी, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

भिवंडी में PNG गैस पाइपलाइन फटी, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

by Kalpana Pandey
0 comments

भिवंडी: भिवंडी-कल्याण बायपास मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ठाणे महानगर PNG गैस की पाइपलाइन अचानक फट गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन फटने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए अग्निशमन विभाग और संबंधित गैस कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भिवंडी महानगरपालिका की दमकल गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए PNG गैस की आपूर्ति एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, ताकि किसी प्रकार की आगजनी या विस्फोट की संभावना को रोका जा सके।

अधिकारियों के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। गैस कंपनी की तकनीकी टीम पाइपलाइन की मरम्मत और कारणों की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते उठाए गए कदमों से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

You may also like

Leave a Comment