
दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़ गए हैं। IGL ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब CNG 86.98 रुपये प्रति किलो मिलेगी। नए दाम 29 अगस्त सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। नोएडा-गाजियाबाद में कीमत 95.59 रुपये और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलो हो गई है।
वहीं दूसरी बड़ी खबर Jio Platforms IPO को लेकर है। SEBI ने Jio Platforms के प्रस्तावित IPO को मंजूरी दे दी है। करीब ₹37,000-37,700 करोड़ का यह IPO भारत के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है। कंपनी करीब 27 करोड़ नए शेयर जारी करने की योजना में है।
एक तरफ CNG महंगी होने से आम लोगों और ऑटो-टैक्सी चालकों पर बोझ बढ़ेगा, तो दूसरी तरफ Jio IPO की मंजूरी से शेयर बाजार में निवेशकों की नजर अब इस बड़े इश्यू पर रहेगी।