Home ट्रेंडिंगअंजुरफाटा में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 258 झोपड़ियों पर चला बुलडोजर; पुनर्वसन की मांग तेज

अंजुरफाटा में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 258 झोपड़ियों पर चला बुलडोजर; पुनर्वसन की मांग तेज

by Kalpana Pandey
0 comments

भिवंडी, महाराष्ट्र:

भिवंडी शहर के अंजुरफाटा रेलवे परिसर में बुधवार को मध्य रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई करते हुए 258 झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई रहनाळ ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित लक्ष्मण नगर झोपड़पट्टी में की गई, जहां पिछले करीब 30 वर्षों से लोग निवास कर रहे थे।

रेलवे प्रशासन ने जेसीबी मशीनों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में अभियान चलाकर रेलवे भूमि पर बने कथित अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मण नगर बस्ती में वर्षों से सैकड़ों परिवार रह रहे थे। क्षेत्र में बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थीं और बच्चों के लिए आंगनवाड़ी भी संचालित की जा रही थी। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में परिवार बेघर हो गए हैं।

प्रभावित लोगों का दावा है कि झोपड़पट्टी में आदिवासी और भटक्या समाज के कई परिवार रहते थे, जिनके सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वसन की मांग उठाई है।

पूर्व सरपंच Rajendra Bhoir ने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment