
नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीन के दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और चीन के बीच सीमा विवाद समेत द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
अजीत डोभाल की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच 25वें दौर की बातचीत होने वाली है। दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के रास्तों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
यह वार्ता भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के समाधान और दोनों देशों के संबंधों में स्थिरता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।