Home दुनियामुंबई में ANC की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की हेरोइन जब्त उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में ANC की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की हेरोइन जब्त उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स सेल यानी ANC को बड़ी सफलता मिली है। कांदिवली ANC यूनिट ने अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में यारी रोड के पास छापेमारी कर करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम अरमान अयुब मलिक और दानिश भूरा अली हैं, जो उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों को 10 मई 2026 की तड़के करीब 3 बजे हिरासत में लिया गया।


छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 765 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में NDPS एक्ट 1985 की धारा 8(क), 21(क) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है


मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुंबई में ड्रग्स की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी।


यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती और क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ANC कांदिवली यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगदाले और उनकी टीम ने अंजाम दी।

You may also like

Leave a Comment