Home राज्यउत्तर प्रदेशगाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; 2 महिलाओं समेत मासूम की मौत

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; 2 महिलाओं समेत मासूम की मौत

by Kalpana Pandey
0 comments

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश:

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। शरीफपुर अंडरपास के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे में देवरानी-जेठानी और दो माह की एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक और उसकी एक वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार आजमगढ़ से अपने घर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और बस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment