[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगचेंबूर में सवा लाख रुद्राक्ष से बना 11 फीट ऊंचा शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चेंबूर में सवा लाख रुद्राक्ष से बना 11 फीट ऊंचा शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई के चेंबूर स्थित फाइन आर्ट्स के पास सावन के पवित्र महीने में सवा लाख रुद्राक्ष से बनाया गया 11 फीट ऊंचा अद्भुत शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिवलिंग के दर्शन और रुद्राभिषेक के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

शिवसेना आमदार तुकाराम काते के नेतृत्व में सावन महीने के दौरान आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरे परिसर में हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

इस विशेष आयोजन में उज्जैन महाकाल नगरी से पधारे मंगलधाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र गिरी बापूजी की भी उपस्थिति रही। श्रद्धालु 11 फीट ऊंचे रुद्राक्ष शिवलिंग के दर्शन कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर रहे हैं।

सवा लाख रुद्राक्ष से निर्मित इस विशाल शिवलिंग की भव्यता लोगों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है और सावन के दौरान चेंबूर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

You may also like