
मुंबई: Charming India Pageant and Fashionista 2026 के नौवें सीजन को एक नई पहचान और गरिमा मिलने जा रही है। आयोजन समिति ने Neha Narsian का बतौर जज और Captain Dilip Narsian का बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर स्वागत किया है।
आयोजकों के अनुसार, दोनों विशिष्ट हस्तियों का अनुभव, नेतृत्व और प्रेरणादायक व्यक्तित्व प्रतियोगिता के स्तर को और ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनकी उपस्थिति प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, सौंदर्य, प्रतिभा और सफलता के नए आयामों को समझने का अवसर प्रदान करेगी।
चार्मिंग इंडिया पेजेंट एंड फैशनिस्टा पिछले कई वर्षों से देशभर की उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी निखारना है।
आयोजन समिति का मानना है कि नेहा नरसियन और कैप्टन दिलीप नरसियन जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के जुड़ने से इस मंच की विश्वसनीयता और लोकप्रियता को और मजबूती मिलेगी। सीजन 9 प्रतिभागियों के लिए सीखने, निखरने और अपने सपनों को नई उड़ान देने का विशेष अवसर साबित होगा।