Home दुनिया“पहले अपनी पार्टी के इंजन की दिशा देखें” नवनाथ बन का राज ठाकरे पर तीखा हमला

“पहले अपनी पार्टी के इंजन की दिशा देखें” नवनाथ बन का राज ठाकरे पर तीखा हमला

by Kalpana Pandey
0 comments
“पहले अपनी पार्टी के इंजन की

मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है।
नवनाथ बन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से मितव्ययिता और बचत की अपील किए जाने के बाद राज ठाकरे को तकलीफ होने लगी है और वे प्रधानमंत्री को सलाह देने में जुट गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राज ठाकरे अपनी पार्टी की विचारधारा और संगठन विस्तार के लिए इतना बड़ा ट्वीट लिखते, तो उनकी पार्टी को ज्यादा फायदा होता।


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री चुना है, क्योंकि वे देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।
नवनाथ बन ने शरद पवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सोना खरीदने से बचने की अपील की थी, तब किसी ने अस्थिरता की बात नहीं की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यूपीए सरकार के दौरान किसानों की आत्महत्याओं और बड़े घोटालों पर उस समय विपक्ष के नेताओं ने क्यों चुप्पी साध रखी थी।


उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में टू-जी और थ्री-जी जैसे बड़े घोटाले हुए, पेट्रोल पंप रातभर बंद रहते थे, लेकिन तब किसी ने जनता की परेशानी पर सवाल नहीं उठाए।


भाजपा नेता ने रोहित पवार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें चुनाव आयोग और एसआईआर पर सवाल उठाने से पहले अपने क्षेत्र और अपनी पार्टी की स्थिति देखनी चाहिए।


नवनाथ बन ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जनता ने डर और दहशत की राजनीति को खत्म करने का फैसला किया और इसी वजह से राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। उन्होंने रोहित पवार को नसीहत देते हुए कहा कि राज्य और देश का नेतृत्व करने के लिए अभी उन्हें काफी समय और अनुभव की जरूरत है।

You may also like

Leave a Comment