[gtranslate]
Home देशचेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव, बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया आर्थिक सहारा

चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव, बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया आर्थिक सहारा

by
0 comments
चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल

एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे उनके परिवार की मदद को आगे आए हैं। सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन, गुरु रंधावा और म्यूजिक कंपोजर राव इंदरजीत यादव ने आर्थिक सहयोग किया।

सिंगर मीका सिंह ने अकेले 11 लाख रुपये योगदान देते हुए कहा, “राजपाल यादव ने लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। अब हमारी बारी है उनका साथ देने की।”

राजपाल की पत्नी राधा यादव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा, “इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है, जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबको दिल से शुक्रिया।”

राजपाल ने 10 फरवरी को तिहाड़ में सरेंडर किया। उनके ऊपर कुल 9 करोड़ रुपये का बकाया है, जो 7 अलग-अलग मामलों में उन्हें चुकाना है। 2010 में डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए कर्ज के कारण ये बकाया बढ़ गया। बॉलीवुड सितारों की मदद उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।

You may also like

Leave a Comment