Home राज्यउत्तर प्रदेशदूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने ठुकराई शादी, फतेहपुर से आई बारात बिना दुल्हन लौटी

दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने ठुकराई शादी, फतेहपुर से आई बारात बिना दुल्हन लौटी

by Kalpana Pandey
0 comments

कौशाम्बी: जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में गुरुवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दुल्हन ने दूल्हे को पसंद न आने पर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके चलते फतेहपुर से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जिले के रायपुर मुवाली (थाना हथगांव) से बारात ननमई गांव पहुंची थी। शादी की रस्मों के दौरान जब दुल्हन फिजा बानो ने दूल्हे को देखा, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है और वह यह शादी नहीं करना चाहती।

दुल्हन के फैसले के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही।

मामला बढ़ता देख गांव के गणमान्य लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बैठक आयोजित की गई। घंटों चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से विवाद को सुलझा लिया गया। इसके बाद बारात बिना शादी के ही फतेहपुर लौट गई।

घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई। फिलहाल दोनों पक्षों ने आपसी समझदारी से मामला शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया है।

यह घटना एक बार फिर इस बात को रेखांकित करती है कि विवाह जैसे महत्वपूर्ण निर्णय में वर-वधू की सहमति सबसे अहम होती है।

You may also like

Leave a Comment