
नवी मुंबई के खारघर में एक निजी फोटोकॉपी सेंटर पर करीब 3,400 SIR (Special Intensive Revision) फॉर्म मिलने के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये फॉर्म पनवेल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से जुड़े थे और 11 मतदान केंद्रों के फॉर्म पाए गए। मामले में 5 बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को निलंबित किया गया है।
BJP कार्यकर्ता पर FIR
रिपोर्ट के अनुसार, फॉर्म फोटोकॉपी कराने वाले सूरज पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें बीजेपी युवा विंग से जुड़ा पदाधिकारी बताया गया है। हालांकि, पनवेल के एक बीजेपी नेता ने पार्टी या कार्यकर्ताओं का इस मामले से संबंध होने से इनकार किया है।
जांच के घेरे में SIR फॉर्म
शिकायत मिलने के बाद चुनाव अधिकारियों ने फोटोकॉपी सेंटर की जांच की, जहां 3,400 आवेदन मिले। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म निजी फोटोकॉपी सेंटर तक कैसे पहुंचे। मामले में पुलिस और प्रशासन की जांच जारी है।