
नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, बाढ़ और उससे जुड़ी आपदा में मृतकों की संख्या 550 से ज्यादा पहुंच गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।
भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
आपदा के बीच भारत ने नेपाल के लिए राहत और बचाव अभियान तेज किया है। भारत की ओर से अब तक करीब 62 टन राहत सामग्री भेजी गई है। इसमें मेडिकल और जरूरी राहत सामग्री शामिल है।
टनल रेस्क्यू और मेडिकल टीम भी भेजी
भारत ने नेपाल को टनल रेस्क्यू विशेषज्ञों और मेडिकल टीम की मदद भी उपलब्ध कराई है। एक 11 सदस्यीय टीम में डॉक्टर, पैरामेडिक्स और टनल रेस्क्यू विशेषज्ञ शामिल हैं। प्रभावित इलाकों में पावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।