[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगनासिक में भूकंप के झटके, दहशत में लोग; घरों-दुकानों में आई दरारें

नासिक में भूकंप के झटके, दहशत में लोग; घरों-दुकानों में आई दरारें

by Kalpana Pandey
0 comments
नासिक में भूकंप के झटके, दहशत

नासिक: नासिक में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दो दिनों में दूसरी बार नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

करीब 10 बजे के आसपास आए भूकंप के दौरान कई इलाकों में घरों और दुकानों में कंपन महसूस किया गया। कुछ जगहों पर घरों और दुकानों में दरारें आने की भी जानकारी सामने आई है। अचानक छत और दरवाजे हिलने लगे, जबकि एक वीडियो में लिफ्ट के अचानक हिलने का दृश्य भी सामने आया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा के आसपास बताया जा रहा है और इसकी तीव्रता करीब 4.0 रही।

भूकंप के झटकों के बाद नासिक जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नासिक कलेक्टर आयुष प्रसाद ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

You may also like