Home ट्रेंडिंगपनवेल महापालिका चुनाव अकेले लड़ेगी उद्धव सेना, अनंत गीते का बड़ा ऐलान

पनवेल महापालिका चुनाव अकेले लड़ेगी उद्धव सेना, अनंत गीते का बड़ा ऐलान

by Kalpana Pandey
0 comments
पनवेल महापालिका चुनाव अकेले लड़ेगी उद्धव

पनवेल, महाराष्ट्र:

पनवेल में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नए संपर्क कार्यालय के उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ नेता Anant Geete ने आगामी पनवेल महापालिका चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनंत गीते ने कहा कि महाविकास आघाड़ी एक राजनीतिक समझौते के तहत बना गठबंधन है, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी अपनी ताकत के बल पर मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

अनंत गीते ने कहा कि पनवेल महापालिका चुनाव में शिवसेना (उद्धव गुट) स्वतंत्र रूप से अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

विधान परिषद चुनाव पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के उद्देश्य से लड़ा जाता है, किसी को हराने या गिराने के लिए नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

नए संपर्क कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment