[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगपलवल में भीषण सड़क हादसा, KMP एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और वैन की टक्कर में 6 की मौत

पलवल में भीषण सड़क हादसा, KMP एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और वैन की टक्कर में 6 की मौत

by Kalpana Pandey
0 comments

पलवल: हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक वैन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी वैन एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी, तभी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह क्या रही, इसे लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like