Home क्राइमबीड में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने कहा – ‘प्रोग्राम OK’

बीड में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने कहा – ‘प्रोग्राम OK’

by Kalpana Pandey
0 comments

बीड, महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र के बीड जिले में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने मात्र पांच दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और बाद में इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, लिंबागणेश निवासी किरण सोनवणे का शव कुछ दिन पहले सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव के ऊपर उनकी दोपहिया वाहन पड़ी हुई थी, जिससे पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद नेकनूर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी प्रियंका सोनवणे का दशरथ परदेशी नामक युवक से प्रेम संबंध था। जांच में आरोप है कि पति को रास्ते का कांटा मानते हुए प्रियंका ने अपने प्रेमी दशरथ और उसके दोस्त धीरज येडे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर और बाइक के नीचे दबाकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने एक-दूसरे को फोन कर “प्रोग्राम OK” कहा था। इसी तकनीकी साक्ष्य ने मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार होकर पनवेल में छिपे हुए थे, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

You may also like

Leave a Comment