
जोधपुर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की भी शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत बनाना है।
करीब 23,000 वर्गमीटर में फैला नया टर्मिनल आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है और इसे बढ़ती हवाई यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह टर्मिनल प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख यात्रियों की क्षमता संभाल सकेगा।
प्रधानमंत्री उद्घाटन के दौरान संशोधित UDAN योजना भी लॉन्च करेंगे। इस योजना के लिए अगले 10 वर्षों में ₹28,840 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य छोटे शहरों और दूरदराज़ क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ना तथा क्षेत्रीय विमानन ढांचे का विस्तार करना है।
जोधपुर कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बालोतरा जाएंगे, जहां वे लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।