Home ट्रेंडिंगनेपाल ने नए सिक्कों को दी मंजूरी, भारत-नेपाल सीमा विवाद के बीच फैसले पर बढ़ी चर्चा

नेपाल ने नए सिक्कों को दी मंजूरी, भारत-नेपाल सीमा विवाद के बीच फैसले पर बढ़ी चर्चा

by Kalpana Pandey
0 comments

काठमांडू:
नेपाल सरकार ने 1 और 2 रुपये के नए डिजाइन वाले सिक्कों की ढलाई को मंजूरी दे दी है। मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद नेपाल राष्ट्र बैंक (Nepal Rastra Bank) नए सिक्कों को जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

नए डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव 1 रुपये के सिक्के में किया गया है। पहले इस सिक्के पर विवादित कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्रों वाला नेपाल का राजनीतिक नक्शा अंकित था। अब उसकी जगह मुस्तांग स्थित ऐतिहासिक लो ग्याकर (घर) मठ की तस्वीर लगाई जाएगी। यह बदलाव वर्षों से चले आ रहे भारत-नेपाल सीमा विवाद के संदर्भ में भी चर्चा का विषय बन गया है।

नेपाल सरकार का कहना है कि नए सिक्कों का उद्देश्य डिजाइन, सुरक्षा और उत्पादन प्रणाली को आधुनिक बनाना है। नेपाल राष्ट्र बैंक के अनुसार, सिक्कों का आकार और सामग्री भी बदली जाएगी ताकि उनकी लागत कम हो और उनका उपयोग अधिक प्रभावी हो सके।

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को लेकर लंबे समय से सीमा विवाद चला आ रहा है। हालांकि, नेपाल ने हाल ही में दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को बातचीत और कूटनीतिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

You may also like

Leave a Comment