[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज, शी जिनपिंग के दौरे पर नजर

ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज, शी जिनपिंग के दौरे पर नजर

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। सम्मेलन में BRICS सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेता शामिल होंगे।

सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर भी खास नजर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग के 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। उनका यह दौरा करीब सात साल बाद भारत यात्रा के तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

BRICS सम्मेलन में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और महत्वपूर्ण सप्लाई चेन जैसे विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत की BRICS अध्यक्षता का मुख्य विषय “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखा गया है। सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों पर साझा रणनीति को लेकर अहम चर्चा होगी।

You may also like

Leave a Comment