Home देशलखनऊ एयरपोर्ट पर 18 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, बैंकॉक से आए दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर 18 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, बैंकॉक से आए दो तस्कर गिरफ्तार

by Suhani Sharma
0 comments

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है।
जानकारी के मुताबिक, बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे दो यात्रियों एक महिला और एक पुरुष को शक के आधार पर रोका गया। दोनों यात्री Thai AirAsia की उड़ान संख्या FD-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे। तलाशी के दौरान उनके सामान से 12 गुलाबी रंग की पॉलिथीन में पैक लगभग 18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई।


डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ 96 लाख रुपये आंकी गई है। यह हाई-क्वालिटी हाइड्रोपोनिक वीड है, जिसे विशेष तकनीक से उगाया जाता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी भारी मांग रहती है।
कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है और इसका नेटवर्क किन-किन देशों तक फैला हुआ है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इस बड़ी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ एक अहम सफलता माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment