Home टेक्नोलॉजीसायन अस्पताल में डिजिटल सुविधा की शुरुआत! अब UPI से होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान

सायन अस्पताल में डिजिटल सुविधा की शुरुआत! अब UPI से होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: मुंबई के लोकमान्य तिलक सामान्य अस्पताल यानी सायन अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्था का नया चरण शुरू किया गया है। अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम यानी HMIS की पायलट परियोजना लागू की गई है।

इस पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में ओपीडी मरीजों के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान अब UPI के जरिए भी किया जा सकेगा। अतिरिक्त नगर आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे ने अस्पताल पहुंचकर इस पायलट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।

सायन अस्पताल में रोजाना करीब 15 हजार ओपीडी मरीजों का रजिस्ट्रेशन होता है। ऐसे में डिजिटल व्यवस्था शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को लंबी कतारों में लगने और रजिस्ट्रेशन में लगने वाले समय से राहत मिलने की उम्मीद है।

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा के लिए 10 POS मशीनें भी लगाई गई हैं। इससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करने में अधिक सुविधा मिलेगी और अस्पताल की प्रक्रिया भी तेज होने की उम्मीद है।

HMIS परियोजना के दूसरे चरण में मेडिकल रिपोर्ट और विभिन्न जांचों के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे अस्पताल की कई सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के साथ मरीजों के लिए प्रक्रिया और आसान होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment