Home धर्म / आध्यात्महिंदू नववर्ष पर भोपाल में निकलेगी भगवा शौर्य पदयात्रा, हजारों धर्म रक्षक होंगे शामिल

हिंदू नववर्ष पर भोपाल में निकलेगी भगवा शौर्य पदयात्रा, हजारों धर्म रक्षक होंगे शामिल

0 comments

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर भगवा शौर्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिष्ठित सामाजिक-धार्मिक संगठन ‘धर्म रक्षक’ के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस पदयात्रा में शहर और आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में धर्म रक्षक शामिल होंगे।
धर्म रक्षक संगठन के संस्थापक विनोद यादव के अनुसार पदयात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर, छोला से होगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्राचीन गुफा मंदिर, लाल घाटी तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल होकर हिंदू नववर्ष का उत्सव मनाएंगे।


पदयात्रा से पहले रविवार, 22 मार्च को दोपहर 12 बजे छोला दशहरा मैदान में विराट धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इस धर्मसभा में साध्वी सरस्वती देवी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगी। इसके अलावा कई संत-महात्मा और अन्य वक्ताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी हलचल देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है। वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित कई जनप्रतिनिधियों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि धर्म रक्षक संगठन इससे पहले भी कई बड़ी धार्मिक पदयात्राएं आयोजित कर चुका है। वर्ष 2016 में सिंहस्थ कुंभ के दौरान भोपाल से उज्जैन तक पांच दिवसीय पदयात्रा निकाली गई थी। इसके अलावा भोपाल से छिंद धाम (बरेली) तक भी पदयात्रा का आयोजन किया जा चुका है।
ऐसे में हिंदू नववर्ष के मौके पर होने वाली यह भगवा शौर्य पदयात्रा एक बार फिर भोपाल में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment