Home मनोरंजन26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, 3 मार्च को हैदराबाद में भव्य स्वागत समारोह

26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, 3 मार्च को हैदराबाद में भव्य स्वागत समारोह

by Suhani Sharma
0 comments

दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रही है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच खबर है कि यह पावर कपल 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधेगा।
सूत्रों के मुताबिक, शादी का आयोजन राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में किया जाएगा। यह समारोह पूरी तरह निजी रखा जाएगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद 3 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

दोनों सितारों की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से मानी जाती है। इस फिल्म में ‘गीता’ और ‘गोविंद’ की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद 2019 में आई फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ ने उनकी जोड़ी को और मजबूत बना दिया।
चर्चाएं यह भी हैं कि पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में एक निजी समारोह में दोनों की सगाई हुई थी, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। हाल ही में रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सफलता समारोह में विजय का उनके प्रति स्नेह भरा व्यवहार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।

करियर की बात करें तो विजय देवरकोंडा फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से देशभर में लोकप्रिय हुए और अब लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म ‘पुष्पा’ में ‘श्रीवल्ली’ के किरदार से ग्लोबल पहचान हासिल कर चुकी हैं और आने वाले समय में कई बड़े हिंदी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।
फिलहाल प्रशंसकों को इस चर्चित जोड़ी की शादी की आधिकारिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment