Home देशमहाराष्ट्र दिवस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यालय में झंडावंदन, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने हुतात्मा स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र दिवस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यालय में झंडावंदन, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने हुतात्मा स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

by Real Khabren
0 comments

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने झंडावंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
झंडावंदन के बाद सुनील तटकरे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हुतात्मा स्मारक पहुंचकर राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें कोषाध्यक्ष और विधायक शिवाजीराव गर्जे, विधायक सना मलिक-शेख, विधायक जीशान सिद्दीकी, अल्पसंख्यक महामंडल के अध्यक्ष मुश्ताक अंतुले, मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे, मुंबई कार्याध्यक्ष शिवाजीराव नलावडे, सिद्धार्थ कांबले, प्रदेश प्रतिनिधि संजय तटकरे, संतोष धुवाली, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र लावंघरे और कार्याध्यक्ष शिवाजीराव बनकर सहित मुंबई के सभी जिलाध्यक्ष शामिल रहे।
कार्यक्रम में महिला और पुरुष पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल नजर आया।

You may also like

Leave a Comment