Home राज्यउत्तर प्रदेशबलिया में परिवार से परेशान युवक टॉवर पर चढ़ा, वीडियो बनाकर लगाई न्याय की गुहार

बलिया में परिवार से परेशान युवक टॉवर पर चढ़ा, वीडियो बनाकर लगाई न्याय की गुहार

by Kalpana Pandey
0 comments

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। युवक ने टॉवर पर चढ़कर अपना वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में उसने परिवार के लोगों पर 15 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो में युवक का कहना है कि उसने अपने साथ हुई कथित घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की।

युवक ने दावा किया कि वह तहसील से लेकर पुलिस अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन अब तक उसे इंसाफ नहीं मिला। वीडियो में उसने यह भी कहा कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

बताया जा रहा है कि यह मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर तिराहा के पास का है। युवक के टॉवर पर चढ़ने और वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो की सत्यता और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment