
मुंबई: उत्तर भारतीय ऑटो चालकों के समर्थन में मुंबई बीजेपी के वाइस प्रेसिडेंट और कामगार नेता अभिजीत राणे सामने आए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उत्तर भारतीय ऑटो चालकों को परेशान किया गया तो मनसे को उसी के अंदाज में जवाब दिया जाएगा।
अभिजीत राणे ने आरोप लगाया कि ऑटो चालकों को आरटीओ की ओर से भी परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऑटो चालकों के खिलाफ कथित कार्रवाई और दबाव जारी रहा तो राज्यव्यापी ऑटो, टैक्सी और कैब हड़ताल का आह्वान किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बयान के बाद मुंबई में मराठी बनाम उत्तर भारतीय ऑटो चालकों का विवाद एक बार फिर गरमाने के आसार हैं।