
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा घोड़ी या लग्जरी कार की बजाय बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात लेकर ससुराल पहुंचा। इस दौरान दूल्हे का सिगरेट पीते और डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में दूल्हा बुलडोजर के ऊपर बैठा नजर आ रहा है, जबकि कई बाराती भी बुलडोजर पर सवार होकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीडियो की जांच की। जांच में यातायात नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित बुलडोजर का चालान कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।