Home राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत

लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत

by Kalpana Pandey
0 comments

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को आसमान पर घने काले बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मौसम में आए इस बदलाव के बाद सड़कों पर लोगों के चेहरे भी खिल उठे। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान नागरिकों ने बारिश का आनंद लिया। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव और यातायात की धीमी रफ्तार भी देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

You may also like

Leave a Comment