Home स्पोर्ट्सक्रिकेटश्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम में यूपी के दो खिलाड़ियों का चयन, यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम में यूपी के दो खिलाड़ियों का चयन, यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली / मुंबई: श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम में उत्तर प्रदेश के दो युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जनपद फिरोजाबाद के जसराना निवासी Yashvardhan Singh Chauhan को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि जनपद मैनपुरी के नगला जुला निवासी Manal Chauhan को भी टीम में जगह मिली है।

यशवर्धन सिंह चौहान का कप्तान के रूप में चयन न केवल फिरोजाबाद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान की बात माना जा रहा है। वहीं मनल चौहान के चयन से मैनपुरी जिले में भी खुशी का माहौल है।

दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके चयन को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

खेल प्रेमियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए श्रीलंका दौरे के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

You may also like

Leave a Comment