
नई दिल्ली:
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BCI के अनुसार, AIBE-XXI का आयोजन 7 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में 1.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस बार कुल 65.92% उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि/लॉगिन विवरण की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस दर्ज है।
AIBE परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भारत में वकालत के लिए आवश्यक Certificate of Practice (CoP) प्राप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे। BCI ने अभ्यर्थियों से सलाह दी है कि वे अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।