
नासिक:
नासिक में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मंत्री गिरीश महाजन ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयानों और ठेकेदारों को लेकर चल रहे विवाद पर खुला आव्हान दिया है।
गिरीश महाजन ने राज ठाकरे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि किसी ठेकेदार या किसी अन्य मामले को लेकर सवाल हैं, तो उन्हें सामने आकर स्पष्ट रूप से बात करनी चाहिए।
इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर राज ठाकरे बनाम महायुति के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। नासिक में ठेकेदारी और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने अब नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है।
मंत्री गिरीश महाजन के इस खुले चैलेंज के बाद अब राज ठाकरे की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं।