[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगपुणे के बांध 100% फुल, पानी की कटौती स्थायी रूप से खत्म

पुणे के बांध 100% फुल, पानी की कटौती स्थायी रूप से खत्म

by Kalpana Pandey
0 comments

पुणे:
जुलाई और अगस्त में हुई लगातार बारिश के बाद पुणे की खडकवासला बांध श्रृंखला के सभी बांध पूरी तरह भर गए हैं। बांधों में पर्याप्त जलसाठा होने के बाद पुणे शहर में पानी की उपलब्धता को लेकर बड़ी राहत मिली है।

लगातार बारिश के चलते खडकवासला श्रृंखला के बांध 100 प्रतिशत भर चुके हैं, जिससे आने वाले समय में शहर की जलापूर्ति को लेकर स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है।

बांधों में पर्याप्त पानी जमा होने के बाद पुणे में लागू पानी की कटौती स्थायी रूप से रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे शहर के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और नियमित जलापूर्ति बहाल रहने की उम्मीद है।

हालांकि, बांधों में लगातार पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन की ओर से जलस्तर और पानी छोड़ने की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment