
बलिया:
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक रहे दिवंगत उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे इलाके में शोक का माहौल नजर आया।
दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खानपुर में किया जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं।
अंतिम यात्रा के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इलाके में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए गए हैं।