
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने छात्रों, किसानों और आम नागरिकों से 28 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
अभिजीत दिपके ने कहा कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय किए जाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से देशभर में अभियान चलाया जाएगा और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने छात्रों, किसानों और नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए शुरू किया जा रहा है।
फिलहाल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।