
मुंबई:
मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) स्थित दिंडोशी इलाके में वन विभाग की जमीन पर बने शहंशाहे पीर बाबा दरगाह से जुड़े एक ढांचे पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डेमोलिशन के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन का कहना है कि एहतियात के तौर पर विवादित क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।