Home क्राइमNEET में कम अंक आने के बाद छात्रा ने दी जान, सांसद ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

NEET में कम अंक आने के बाद छात्रा ने दी जान, सांसद ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

by Kalpana Pandey
0 comments

अहिल्यानगर:
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका के जलालपुर गांव में NEET परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा अंकिता सांगले को NEET परीक्षा में 166 अंक मिले थे। परिवार का दावा है कि वह परिणाम से मानसिक तनाव में थी। रविवार शाम वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के सांसद नीलेश लंके ने छात्रा के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली और कथित पेपर लीक को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

You may also like

Leave a Comment