Home राज्यउत्तर प्रदेशबलिया में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: 18 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर गौ-तस्कर पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

बलिया में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: 18 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर गौ-तस्कर पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments

बलिया (उत्तर प्रदेश): बलिया पुलिस और एक वांछित हिस्ट्रीशीटर एवं कथित गौ-तस्कर के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर शिवरामपुर घाट रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौ-तस्करी के मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर मदन मोहन उर्फ डब्लू (27) स्कॉर्पियो वाहन से गुजरने वाला है।

पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्कॉर्पियो बरामद की है। घायल आरोपी की पहचान मदन मोहन यादव उर्फ डब्लू, निवासी इच्छा चौबे का पूरा, थाना नरही, बलिया के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गौ-तस्करी समेत विभिन्न मामलों में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment