Home टेक्नोलॉजीकेंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव, राष्ट्रपति ने रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा किया मंजूर

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव, राष्ट्रपति ने रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा किया मंजूर

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली:
केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर रवनीत सिंह बिट्टू का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया।

रवनीत सिंह बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। राष्ट्रपति सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस्तीफा स्वीकार किए जाने की पुष्टि की।

हालांकि, सरकार की ओर से इस्तीफे के कारणों पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राजनीतिक हलकों में इसे संभावित संगठनात्मक बदलाव और आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की सेवा का अवसर देने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

You may also like

Leave a Comment