Home ट्रेंडिंगJP Nadda AIIMS में भर्ती, बेचैनी की शिकायत के बाद कोरोनरी एंजियोग्राफी; हालत स्थिर

JP Nadda AIIMS में भर्ती, बेचैनी की शिकायत के बाद कोरोनरी एंजियोग्राफी; हालत स्थिर

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी महसूस होने के बाद दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी कई जांच कीं, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है।

AIIMS के अनुसार, जेपी नड्डा की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

अस्पताल ने अभी उनकी तबीयत खराब होने की विस्तृत वजह या जांच के परिणामों को लेकर अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल स्वास्थ्य को लेकर सामने आया आधिकारिक अपडेट यही है कि नड्डा की स्थिति स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

You may also like