[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगस्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले 1,057 पुलिसकर्मी और सुरक्षा कर्मियों को वीरता व सेवा पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले 1,057 पुलिसकर्मी और सुरक्षा कर्मियों को वीरता व सेवा पदक

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर देशभर के 1,057 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को उनकी बहादुरी, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए पदकों से सम्मानित किया गया है।

इनमें वीरता पदक के साथ-साथ विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले पदक शामिल हैं। यह सम्मान देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को दिया गया है।

पदक पाने वाले जवानों और अधिकारियों में विभिन्न राज्यों की पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से जुड़े कर्मी शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल ऐसे कर्मियों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।

You may also like