
नई दिल्ली: वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जनगणना में कुल 40 सवाल पूछे जाने की बात कही गई है। इसमें परिवार और नागरिकों से जुड़ी विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और पहचान संबंधी जानकारियां शामिल होंगी।
इस बार जनगणना के सवालों में जाति/कैटेगरी, कोविड-19 टीकाकरण और पहचान पत्र (ID) से संबंधित विवरण भी शामिल किए जाने की जानकारी है। इससे देश की आबादी के साथ-साथ सामाजिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का विस्तृत डेटा जुटाने में मदद मिलेगी।
2027 की जनगणना को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पारंपरिक जनगणना संबंधी सवालों के साथ कुछ नए विषयों को भी शामिल किया जा रहा है। सरकार की ओर से जुटाई जाने वाली जानकारी का इस्तेमाल भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में किया जा सकता है।