
पिंपळवंडी: 10 साल की मासूम बच्ची के साथ अत्याचार और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया और महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामले की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रक्रिया चलाने और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठ रही है।
भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक चित्रा किशोर वाघ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की।
चित्रा वाघ ने कहा कि एक बेटी को न्याय दिलाने के साथ-साथ समाज की हर बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्याय पर टिकी है।