Home ट्रेंडिंगनोएडा में सिक्योरिटी गार्ड्स से महिला की बदसलूकी, वीडियो वायरल

नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड्स से महिला की बदसलूकी, वीडियो वायरल

by Kalpana Pandey
0 comments

ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही है। महिला को बार-बार “906 से पंगा मत लेना” कहते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में महिला गार्ड्स की आर्थिक स्थिति को लेकर भी कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दे रही है। इसके अलावा, वह एक गार्ड की तरफ लात मारने की कोशिश करती भी नजर आती है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोसाइटी के गार्ड ने डिलीवरी बॉय को सुरक्षा नियमों के तहत रोककर एंट्री और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। इसी बात को लेकर महिला गेट पर पहुंची और गार्ड्स से विवाद करने लगी।

मामले की सूचना मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। महिला के नशे में होने और अन्य आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

You may also like