Home ट्रेंडिंगसंजय राऊत का बड़ा दावा: “17 सितंबर के बाद पता चलेगा, मोदी के साथ क्या होगा”

संजय राऊत का बड़ा दावा: “17 सितंबर के बाद पता चलेगा, मोदी के साथ क्या होगा”

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राऊत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। राऊत ने कहा कि 17 सितंबर के बाद पता चलेगा कि प्रधानमंत्री मोदी को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर यह आखिरी जन्मदिन होगा और इसके बाद वह प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।

राऊत ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और मोदी-शाह की जोड़ी को लेकर भी कटाक्ष किया।

चंपत राय के मुद्दे पर भी साधा निशाना

चंपत राय से जुड़े मुद्दे पर संजय राऊत ने महाराष्ट्र में भी इसी तरह के नेताओं के होने का आरोप लगाया। राऊत ने बताया कि वह शनिवार को पुणे के मोरगांव में राम रक्षा आंदोलन में शामिल होंगे।

विनोद तावड़े पर क्या बोले संजय राऊत?

वहीं बीजेपी नेता विनोद तावड़े को लेकर राऊत ने कहा कि वह बीजेपी की पुरानी पीढ़ी के नेता हैं और उन्होंने प्रमोद महाजन के साथ काम किया है। राऊत के मुताबिक, एक समय विनोद तावड़े को राजनीतिक वनवास झेलना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें पार्टी में दोबारा अवसर दिया जा रहा है।

संजय राऊत के इन बयानों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने के संकेत हैं। हालांकि, 17 सितंबर के बाद प्रधानमंत्री पद को लेकर राऊत के दावे का क्या आधार है, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है।

You may also like