
मुंबई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मुंबई के फोर्ट इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए BMC के ए-वॉर्ड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता राधेश्याम जायसवाल को कथित तौर पर ₹20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त की रात ACB ने जाल बिछाकर राधेश्याम जायसवाल को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि जायसवाल अस्थायी तौर पर कार्यरत था।
आरोप है कि सहायक अभियंता ने एक महिला से कथित तौर पर ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की थी। बाद में कथित तौर पर ₹20 हजार में सौदा तय हुआ। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत ACB से की।
शिकायत मिलने के बाद ACB अधिकारियों ने जाल बिछाया और तय रकम लेते समय कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक अभियंता को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल ACB की ओर से मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के दौरान रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।