Home ट्रेंडिंगमुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी टेस्ट शुरू, RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड ने की जांच

मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी टेस्ट शुरू, RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड ने की जांच

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार और परिवहन विभाग के निर्देश के बाद मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए व्यावहारिक मराठी भाषा के ज्ञान की अनिवार्यता पर अमल शुरू हो गया है। 20 अगस्त 2026 से RTO की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है।

कांदिवली पश्चिम स्टेशन इलाके में आज कांदिवली-दहिसर और बोरीवली RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों से मराठी में बातचीत कर उनकी भाषा संबंधी बुनियादी जानकारी का आकलन किया गया।

जिन चालकों के पास मराठी भाषा का प्रमाण पत्र नहीं है या जो जांच के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते, उन्हें पहले 30 दिन का कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। इस अवधि में उन्हें मराठी भाषा सीखने का मौका मिलेगा।

तय समय में मराठी भाषा का आवश्यक ज्ञान हासिल नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीनेपर्यंत निलंबित करण्याची कारवाई होऊ शकते. वारंवार नियमांचे उल्लंघन झाल्यास परवाना आणि परमिट रद्द करण्यापर्यंतची कारवाई होऊ शकते.

RTO के मुताबिक, राज्यभर में चलाए गए अभियान के तहत अब तक 1.40 लाख से ज्यादा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों ने मराठी भाषा की ट्रेनिंग पूरी कर प्रमाण पत्र हासिल किया है। ऐसे चालकों को नए प्रतिबंधों से छूट दी जा रही है।

Byte: भूषण राऊत, इंस्पेक्टर, RTO दहिसर
Location: कांदिवली पश्चिम स्टेशन

मुख्य बिंदु

  • ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की जांच शुरू
  • कांदिवली-दहिसर और बोरीवली RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड का औचक निरीक्षण
  • बिना प्रमाण पत्र वाले चालकों को 30 दिन का नोटिस
  • नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस और परमिट पर कार्रवाई संभव

You may also like