Home ट्रेंडिंगछत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by Kalpana Pandey
0 comments

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वाळूज इलाके से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां खवड्या पहाड़ पर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवलाई चौक निवासी 18 वर्षीय कुणाल मुरलीधर चांदवडे, उनके पिता मुरलीधर चांदवडे और मां संगीता चांदवडे के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद 18 वर्षीय कुणाल घर से निकलकर खवड्या पहाड़ की ओर चला गया था। बेटे को वापस लाने के लिए उसकी मां और बाद में पिता भी वहां पहुंचे। पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से कुणाल को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी दौरान कुणाल को पीछे खींचने की कोशिश करते समय उसके पिता का संतुलन बिगड़ गया और दोनों पहाड़ से नीचे गिर गए। बेटे और पति को गिरते देख मां भी हादसे का शिकार हो गईं।

घटना में तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

यह हादसा परिवार के लिए बेहद हृदयविदारक है। बेटे को बचाने की कोशिश में माता-पिता की भी जान चली गई और देखते ही देखते एक पूरा परिवार बिखर गया। घटना ने स्थानीय लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

You may also like